Maiya Samman Yojana: अगर आप झारखंड की महिला हैं और सरकार की मईयां सम्मान योजना में जुड़ी हुई हैं, तो ये रक्षाबंधन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। जी हां, झारखंड सरकार की ओर से राज्य की लाखों महिलाओं को इस बार रक्षाबंधन के पहले सीधा ₹7500 का गिफ्ट उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। ये पैसा एक, दो नहीं बल्कि तीन किस्तों की राशी के रूप में दिया जा रहा है।
अगर आपने पहले से मईयां सम्मान योजना में नाम जुड़वाया है और ज़रूरी दस्तावेज पूरे हैं, तो ये तोहफा पक्का आपका है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें। आइए जानते हैं मईयां सम्मान योजना से जुड़ी सारी जानकारी, पात्रता और ₹7500 की राशी पाने का तरीका, तो लेख में आखिर तक बने रहे।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये का तोहफा
झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना के तहत इस बार रक्षाबंधन पर 52 लाख से ज्यादा महिलाओं को एक साथ 3 किस्तों की राशी यानी कुल ₹7500 दी जाएगी। अब तक महिलाओं को 10 किस्तें मिल चुकी हैं और अब सरकार 11वीं, 12वीं और 13वीं किस्त की राशी एक साथ ट्रांसफर करने जा रही है।
ये पैसा सीधा उनके बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाएगा। लेकिन ये लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है। राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
7500 रुपये पाने के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी जरूरी है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- सरकारी सेवा में कार्यरत या इनकम टैक्स भरने वाले परिवारों को योजना से बाहर रखा गया है।
- लाभुक महिला के नाम पर अलग बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें किसी और की हिस्सेदारी न हो।
- बैंक खाता DBT से लिंक होना चाहिए ताकि पैसा सीधे उसमें ट्रांसफर हो सके।
- ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य कोई 4 पहिया वाहन महिला के परिवार के पास नहीं होना चाहिए।
- महिला का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा होना अनिवार्य है यानी सारे जरूरी दस्तावेज जमा किए गए हों और जांच पूरी हो चुकी हो।
- महिला पहले से मईयां सम्मान योजना में रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana Payment Status Check कैसे करे?
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- स्टेप 2: इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए “लॉगिन” (Login) बटन पर क्लिक करना है।
- स्टेप 3: अब लॉगिन करने के लिए अपनी User ID और Password डालें और पोर्टल में लॉगिन करें।
- स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- स्टेप 5: इसके बाद आपको एक पेज मिलेगा जहां आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड डालना होगा।
- स्टेप 6: सारी जानकारी भरने के बाद “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करना है।
- स्टेप 7: इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- स्टेप 8: वेरीफिकेशन पूरा होते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें सभी किस्तों का विवरण दिख जाएगा।